India vs Pakistan Super-4 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, प्लेइंग XI में हुए बदलाव नई दिल्ली। India vs Pakistan Asia cup 2025 live score: भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 में एक सप्ताह के अंदर लगातार दूसरी बार भिड़ रही है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने दो बदलाव किए हैं।
टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। हर्षित राणा और अर्शदीप को इस मैच में मौका नहीं मिला। पाकिस्तान ने हसन नवाज और खुशदिल शाह को बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान ने भी दो बदलाव करते हुए फहीम अशरफ और हुसैन तलत को मौका दिया है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।



