टीआरपी डेस्क। CG News : नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक माओवादी को मार गिराया।

मुठभेड़ स्थल से AK-47 राइफल, विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री और कुछ दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया। यह मुठभेड़ बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे कई ऑपरेशनों का हिस्सा है, जहां सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

See also  फूलो देवी नेताम ने कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा