टीआरपी डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ होने लगी हैं। कांग्रेस ने इस बार अपने प्रचार अभियान में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के दो कद्दावर दो नेताओं – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी है। इसी बीच छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार रवाना हुए। जहां वे कल कांग्रेस की कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे।

बिहार रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने कहा कि, “आजादी के बाद पहली बार बिहार की धरती पर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हो रही है। यह ऐतिहासिक है और बिहार चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण। राहुल गांधी ने हाल ही में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यात्रा की थी, यह बैठक उसी सिलसिले की अगली कड़ी है।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने GST की नई दरों पर कहा, “8 सालों तक गलत GST लगाकर देश को लूटा गया है। इससे व्यापार खत्म हो गए और आम जनता की आय सीमित हो गई थी… ये लोग पहले भी यही कह रहे थे कि इससे(GST) महंगाई पर नियंत्रण लगेगा। आज ये लोग 8 साल बाद भी वही भाषा दोहरा रहे हैं…”

See also  गणेश महोत्सव 2025 : विघ्नहर्ता के स्वागत से लेकर विसर्जन तक, जानें तिथि, महत्व और पूजन विधि

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।