टीआरपी। TODAY HOROSCOPE : शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार, 24 सितंबर को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। इस दिन चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है। इससे चंद्रमा और मंगल के बीच युति संबंध होने से धन योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग भी बन रहा है। इस दिन स्वाति नक्षत्र के संयोग में इंद्र योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। आइये जानते हैं किन किन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा राशिफल


मेष राशि


आर्थिक लाभ का योग है। मेहनत के साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने का प्रयास सार्थक होगा। पार्टनरशिप में कार्य करने से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए देवी दुर्गा को शहद युक्त पान अर्पित करना चाहिए। व्यापारियों को धैर्य से काम लेना होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक 1 और शुभ रंग नीला है।


कर्क राशि


मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार और कार्य के बीच संतुलन बनाकर चलने से ही परिवार में खुशहाली रहेगी। शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक 21 और शुभ रंग काला है। गणेशजी को गुड़ और बेसन का लड्डू अर्पित करना चाहिए।


वृषभ राशि

See also  Horoscope Today: इन चार राशि वालों के लिए 9 सितंबर का दिन रहेगा बेहद खास, मिलेगी अच्छी खबर


आर्थिक लाभ होने का योग है। पिछले निवेश से लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सदस्यों के बीच रिश्तों में सद्भावना और विश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक 6 और शुभ रंग पीला है। संकट निवारण के लिए हरे मूंग का दान करना चाहिए।


सिंह राशि


भाग्य प्रबल है, कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से किया गया कार्य पूरा होगा। उच्चाधिकारी से प्रशंसा मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक 15 और शुभ रंग पीला है। मसूर दाल और लाल वस्त्र का दान करना शुभ होगा।


मिथुन राशि


रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला, लेखन से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। नई नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक 1 और शुभ रंग सफेद है। गणेशजी को हरे वस्त्र पहनाएं और सिंदूर अर्पित करें।


तुला राशि


जिस कार्य में भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने का योग है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में नया अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। कई दिनों से चल रही परेशानी दूर होगी और समस्या का समाधान होगा। लंबी योजनाओं में धन का निवेश करना शुभ होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक और कलात्मक प्रगति होगी। किसी पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। शुभ अंक 11 और शुभ रंग नीला है। दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करना चाहिए।

See also  भैरव अष्टमी पर बन रहा शशि योग, पांच राशि वालों पर बरसेगी कृपा


धनु राशि


भाग्य मजबूत रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। यात्रा से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शुभ अंक 17 और शुभ रंग सफेद है। गणेशजी को लाल फूल और दूर्वा अर्पित करना चाहिए।


कन्या राशि


जीवन में कुछ नया करने की सोच विकसित होगी। किसी को दिए गए धन से तनाव रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। मेहनत से सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। शुभ अंक 19 और शुभ रंग हरा है। तुलसी माता की पूजा करें।


वृश्चिक राशि


कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता का योग है। अचानक लाभ होगा। वाहन, मकान दुकान के लिए ऋण के प्रयासों में सफलता मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्याे में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आपके विचारों से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दुर्गा बीज मंत्र का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। शुभ अंक 15 और शुभ रंग हरा है। हरे मूंग या धनिए का दान करें।


मकर राशि


कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है, नई नौकरी के लिए प्रयास भी सार्थक होगा। उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता पक्ष से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को नया अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक 19 और शुभ रंग भूरा है। गाय को हरा चारा खिलाएं। श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

See also  नागरिकता कानून : विरोध में धधक उठा बंगाल, ट्रेनें-बसें जलाई, हाइवे जाम


कुंभ राशि


आपके विचारों की सराहना होगी। समाज और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रूका हुआ कार्य पूरा होगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा अवसर मिलने का योग है। परिवार वालों के साथ संबंध सुधरेगा। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शुभ अंक 15 और शुभ रंग मैरून है। गणेशजी को मोदक और दूर्वा अर्पित करें।


मीन राशि


मेहनत के साथ भाग्य भी साथ देगा। ईश्वरीय कृपा होगी। प्रयास करने से काम आसानी से हो जाएगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। जिस क्षेत्र से लाभ होने की उम्मीद नहीं थी, वहां से भी लाभ होगा। धार्मिक कार्याे में रुचि रहेगी। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यवसाय में नई योजना बनेगी। मान सम्मान, उपहार की प्राप्ति होगी। कला, संगीत और शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक 12 और शुभ रंग गुलाबी है। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।