सक्ती। जिले के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत बरतुंगा में संचालित उपभोक्ता भंडार में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसमें गरीबों के लिए दिए जाने वाले राशन पर राशन विक्रेता ने ही डाका डाल दिया है।

केवाईसी के नाम पर लगवाया अंगूठा

ग्राम पंचायत बरतुंगा के ग्रमीणों का आरोप है कि राशन विक्रेता नव जागृति महिला स्व सहायता समूह के संचालक क्रान्ती लाल चौहान के द्वारा सितंबर माह के चावल में हेरा फेरी की गई है ! ग्रामिणो से केवाईसी के नाम पर धोखे से अंगुठा लगवाकर, राशन कॊ चोरी छिपे बेच दिया गया है। एक भी ग्रामणी को इस माह का राशन नही दिया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने फूड इंस्पेक्टर से की थी। फूड इंस्पेक्टर अविनाश पटेल द्वारा मौके पर ग्रामिणो व सरपंच की उपस्थित मे राशन दुकान का भौतिक सत्यापन करते हुए गांव वालों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया था। जिसमें स्पष्ट हो गया कि विक्रेता द्वारा 124 क्विंटल चावल की हेरा फेरी हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचनामा बनाने के बाद अभी तक संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है और उन्होंने डभरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की है। इनका कहना है कि हमें सितंबर माह का चावल दिया जाए और जिस समूह ने यह गड़बड़ घोटाला किया है, उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए।

See also  Breaking : करीब दो साल बाद रायपुर में कल से 100% क्षमता से खुलेंगे सिनेमाघर, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ ले जाना होगा अनिवार्य