ग्वालियर। Vijaypur by-election case :मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर चुनाव याचिका पर ग्वालियर हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को रद्द करने की मांग वाली इस याचिका में रामनिवास रावत के बयान दर्ज किए गए। कांग्रेस विधायक के वकील ने इन बयानों का जिरह भी किया। सुनवाई चार घंटे से अधिक समय तक चली। याचिकाकर्ता के वकीलों ने एक गवाह को वापस ले लिया।

विजयपुर उपचुनाव से जुड़ा है मामला

यह मामला 2024 में हुए विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से संबंधित है। इस उपचुनाव में तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने उन्हें हरा दिया। हार के बाद रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मल्होत्रा के निर्वाचन को चुनौती दी।

निर्वाचन रद्द करने की मांग

याचिका में दावा किया गया है कि मुकेश मल्होत्रा ने नामांकन के दौरान अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाई। इस आधार पर उनके निर्वाचन को रद्द करने की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

See also  Accident : कावड़ियों से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, कई गंभीर