स्पोर्ट्स डेस्क। Asia Cup 2025 Final : 41 साल के एशिया कप इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस आधा घंटा पहले यानी 7:30 बजे होगा।

बता दे कि एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया। भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम है। भारत ने अब तक आठ बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार खिताब अपने नाम किया जबकि श्रीलंका ने छह बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है।

फाइनल में पाक का पलड़ा रहा भारी
भारत का खिताबी मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 फाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 3 और पाकिस्तान ने 7 में जीत हासिल की है।

See also  CAA: बिहार बंद में जगह-जगह गुंडई; सड़क पर उतरे तेजस्‍वी, तमिलनाडु में हिंसा, चेन्नई रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

फाइनल में रिकॉर्ड

  • विश्व चैंपियनशिप 1985 में भारत ने 8 विकेट जीता था।
  • ऑस्ट्रल एशिया कप 1986 में पाकिस्तान ने 1 विकेट जीता था।
  • विल्स ट्रॉफी 1991 में पाकिस्तान को 72 रन से जीत मिली थी।
  • ऑस्ट्रल कप 1994 में पाकिस्तान 39 रन से मैच जीता था।
  • सिल्वर जुबली कप 1998 में भारत ने 3 विकेट मैच जीता था।
  • पेप्सी कप 1999 में पाकिस्तान ने 123 रन से मैच जीता था।
  • कोका-कोला कप 1999 में पाकिस्तान ने 8 विकेट से मैच जीता था।
  • टी20 विश्व कप 2007 में भारत ने 5 रन से मैच जीता था।
  • किटप्लाई कप 2008 में पाकिस्तान ने 25 रन से मैच जीता था।
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने 180 रन मैच जीता था।

अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका
एशिया कप 2025 में अभी तक अभिषेक ने 19 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक बहुराष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सर्वाधिक हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में 15 छक्के लगाए थे। अभिषेक अगर फाइनल मुकाबले में 6 और छक्के जड़ते है तो किसी एक बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, अभिषेक के गुरु युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में 12 छक्के लगाए थे। अभिषेक इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम दर्ज है। रजा ने टी20 विश्व कप क्वालिफायर 2023/24 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए 24 छक्के लगाए थे।

See also  कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश से माफी मांगने पर पहलवान पूजा गहलोत को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।