टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश में आठ साल बाद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ, लेकिन कोविड के बाद पहली बार हुई इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की छूट नहीं दी गई। इससे करीब 3 लाख अभ्यर्थी अपात्र हो गए, जिसके चलते युवाओं में भारी निराशा और असंतोष देखा जा रहा है।

कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से भर्ती परीक्षाएं स्थगित थीं। इस दौरान, 2022 में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया था कि कोविड के बाद होने वाली सभी भर्तियों में आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी। इस नियम का पालन पुलिस कांस्टेबल 2023, जेल पुलिस, वनरक्षक और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की भर्ती में किया गया, लेकिन ASI भर्ती में इसे लागू नहीं किया गया।

पिछली ASI भर्ती 2017 में हुई थी। अभ्यर्थी के मुताबिक, जो उम्मीदवार 2017 में 25 वर्ष के थे, वे अब 33 वर्ष के हो चुके हैं। ऐसे में आयु सीमा में छूट की मांग जायज है। अभ्यर्थियों का कहना है कि, सरकार के इस फैसले से उनकी उम्मीदें टूटी हैं, और वे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

See also  तड़के सुबह एक्शन: अवैध रेत से भरे 10 हाइवा जब्त, टीम को देखते ही चाबी लेकर भागे ड्राइवर!