टीआरपी डेस्क। BCCI ने मिथुन मन्हास को नया प्रेसीडेंट चुन लिया है। लंबी चर्चाओं के बाद मिथुन मन्हास के नाम पर आखिरकार मुहर लगा दिया गया है। इससे पहले, 28 सितंबर को एजीएम की बैठक हुई थी। इसी बैठक में मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया।

मिथुन मन्हास के BCCI प्रेसीडेंट बनने की जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर दी। जितेंद्र सिंह ने लिखा- मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का नया प्रेसीडेंट घोषित किया गया है। जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाकों में से एक, पूर्व डोडा जिले के लिए, जो संयोग से मेरा अपना गृह जिला भी है, यह रविवार कितना सौभाग्यशाली रहा। कुछ ही घंटों के अंतराल में पहले किश्तवाड़ की एक बेटी शीतल वर्ल्ड चैंपियन बनकर उभरी और उसके तुरंत बाद मिथुन को BCCI प्रेसीडेंट चुन लिया गया।

पहली बार अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

45 वर्षीय मिथुन मन्हास वो तीसरे क्रिकेटर हैं, जिन्हें बीसीसीआई के शीर्ष पद पर आसीन होने का मौका मिला।  उन्होंने रोजर बिन्नी की जगह ली। इससे पहले रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली ही क्रिकेटर के तौर पर BCCI के बॉस रह चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिथुन मन्हास प्रेसीडेंट बनने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

See also  बस में आग किसने लगवाई ? जामिया VS दिल्ली पुलिस