टीआरपी डेस्क। Game of Death : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सड़क पर खतरे से खेलने का एक और मामला सामने आया है। जहां 5 युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर हाईवे पर स्टंट करते नजर आए। इनमें से 4 युवक स्कूटी की सीट पर बैठे थे और 3 युवकों ने मिलकर पांचवें युवक को कंधों पर उठा रखा था। बचा एक युवक पूरी रफ्तार से सड़क पर स्कूटी दौड़ रहा था।

इस नजारे को देखकर राहगीर दंग रह गए। यही नहीं, जब एक राहगीर ने उनका वीडियो बनाया, तो स्कूटी पर बैठे युवक ने कैमरे की ओर अंगूठा दिखाया, लेकिन कुछ ही पल बाद सभी ने अपना मुंह छुपा लिया और स्पीड बढ़ाकर वहां से फरार हो गए। यह घटना बीजापुर के पुराना पेट्रोल पंप क्षेत्र की बताई जा रही है।

  • वायरल वीडियो से सामने आया मामला

Game of Death : यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांचों युवक किसी भी तरह की सुरक्षा के बिना जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस हरकत को देखकर राहगीर भी सकते में आ गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि गाड़ी का संतुलन जरा भी बिगड़ता तो यह मजाक किसी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकता था।

See also  CG Election 2023: बेलतरा विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से सुशांत शुक्ला और कांग्रेस से विजय केसरवानी के बीच होगी जंग