टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जन्मदिन के मौके पर वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिरमिरी जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से जा भिड़ी। गनीमत रही कि कार में सवार मंत्री जायसवाल और जवान सुरक्षित रहे।

बताया जा रहा है कि घटना चिरमिरी के छठ घाट स्थित मंगलम होटल के पास की है। जहां मंत्री की गाड़ी अचानक एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज़ से कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन को मोड़ते वक्त अचानक सामने आए ट्रक से टक्कर हो गई, हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि मंत्री को किसी भी तरह की चोट नहीं लगी। हादसे के बाद वे अपने निर्धारित दौरे पर आगे बढ़ गए।

See also  टेकऑफ से पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्री दो घंटे तक फंसे