Heavy rain clouds and monsoon weather in Chhattisgarh
Weather will be pleasant in Chhattisgarh as monsoon activities increase across the state.

रायपुर। राजधानी में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

रायपुर में 1 अक्टूबर को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान नारायणपुर, बस्तर, कुकदूर, केशकाल और कांकेर में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पिथौरा, चारामा, बेलतरा, भानपुरी, लोहांडीगुड़ा, दरभा और सरायपाली में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है। साथ ही, पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवातीय परिसंचरण के असर से नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

See also  राष्ट्र गीत की 150वीं वर्षगांठ पर नगर निगम में किया वंदेमातरम का सामूहिक जयघोष