टीआरपी डेस्क। Nigerian Snatcher : रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाइजीरियन युवक ने मोबाइल दुकान से फोन लूट लिया और वहां से फरार हो गया। घटना के दौरान आरोपी ने दुकान संचालक और उसके बेटे के साथ मारपीट भी की। लूट के बाद भागते समय कार से कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, नाइजीरियन युवक मोबाइल की मरम्मत कराने एक दुकान पर पहुंचा था। मरम्मत के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे, तो युवक ने बिना पैसे दिए मोबाइल छीन लिया और वहां से भाग निकला। विरोध करने पर उसने दुकानदार और उसके बेटे की पिटाई भी करदी।
भागने के दौरान राहगीरों को मारी टक्कर
आरोपी युवक कार में सवार होकर भाग रहे थे, तभी रास्ते में कई राहगीरों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस पूरी घटना के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया और कार में सवार एक अन्य नाइजीरियन युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले में पुलिस की कार्रवाई
इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। दुकान संचालक और अन्य पीड़ितों मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि, घटना की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है और आगे भी इस मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।
पुलिस की शहरवासियों से अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपियों से जुड़ी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
Nigerian Snatcher : यह घटना रायपुर शहर में विदेशी नागरिकों की बढ़ती संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।



