टीआरपी। Deputy Chief Minister Vijay Sharma : लगभग 40 साल से बस्तर इलाके में नक्सली हिंसा के चलते विकास कार्य ठप पड़ा था। भाजपा सरकार ने माओवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। अब, बस्तर में पहले की अपेक्षा विकास कार्य तेजी से होने लगा है। आने वाले छह माह में यानी मार्च 2026 तक माओवाद को खत्म कर दिया जाएगा। यह कहना है उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का। बस्तर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बस्तर क्षेत्र के भटके हुए युवाओं से अपील की है कि युवा समाज की मुख्यधारा में लौट आएं और बस्तर के विकास में सहभागी बनें।

किष्टाराम गांव, छत्तीसगढ़ का अंतिम छोर नहीं, बल्कि पहला गांव


छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र के किष्टाराम गांव में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र का किष्टाराम गांव, छत्तीसगढ़ का अंतिम छोर नहीं, बल्कि पहला गांव है जहां से प्रदेश की विकास यात्रा प्रारंभ होती है। हमारी सरकार मार्च 2026 तक माओवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  Chhattisgarh: स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला केस; उपभोक्ता पर लगा भारी भरकम जुर्माना, FIR दर्ज


बस्तर की पहचान बनेगा बस्तरिया युवा


बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों की ऋण माफी जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचाया है। अब, बस्तर की पहचान बस्तर का युवा ही होगा, बाहरी कोई नहीं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पांडुम जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभा दिखाकर बस्तर का गौरव बढ़ाएं।


’ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ’


नई बैंक शाखा से आठ ग्राम पंचायतों के 42 गांव और 10 हज़ार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अब ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, लेन-देन और शासकीय योजनाओं की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उप मुख्यमंत्री ने कोंटा से गोलापल्ली होते हुए किष्टाराम तक सड़क निर्माण जल्द शुरू करने और किष्टाराम में मिनी स्टेडियम और मंगलागुड़ा में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की।

See also  Blackout In Raipur: राजधानी में घंटों बिजली गुल: कॉलोनियों में ब्लैकआउट से जनता परेशान

’युवा और महिलाएँ होंगे आत्मनिर्भर’


उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि 12वीं पास बहनों को “बैंक सखी” बनाया जाएगा और युवाओं को सीएससी सेंटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीएससी सेंटर स्थापित होंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण आसानी से शासन की योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। कार्यक्रम में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर पी. सुंदरराज, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित सिंघल आदि उपस्थित रहे।