स्पोर्ट्स डेस्क। India Squad Announcement : बीसीसीआई (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीमों की घोषणा कर दी है, जिसमें युवा खिलाड़ियों को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वनडे टीम की कप्तानी अब शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं उपकप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर को दिया गया है , जबकि टी20 टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे। यह फैसला 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम में शामिल हैं, लेकिन अब रोहित कप्तानी भूमिका में नजर नहीं आएंगे। रोहित ने अपने नेतृत्व में भारत को 56 वनडे में 42 जीत दिलाई हैं और टीम को 2023 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया था। कोहली और रोहित दोनों लगभग नौ महीने बाद भारत के लिए खेलते दिखेंगे।

वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को दी गई है। वहीं, युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय फार्माकोविजीलैंस जागरूकता वीक का आयोजन

टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर कप्तान बनाए गए हैं। शुभमन गिल इस टीम में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज में आराम करेंगे लेकिन टी20 में खेलते नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत चोट के कारण टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं।

टी20 टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। नीतीश रेड्डी की टी20 टीम में भी वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले वनडे से होगी। भारत तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेगा, जिसमें टी20 श्रृंखला 29 अक्टूबर से शुरू होगी।

India Squad Announcement : भारत की वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल

See also  BREAKING: रायपुर में संजय नगर, टाटीबंध, मोतीबाग और तिल्दा विकासखंड के कई इलाके सील, कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखें आदेश

India Squad Announcement : भारत की टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।