रायपुर। मोबाइल और सीसीटीवी के दौर में झूठी कहानी बनाकर बचने की कोशिश करने वाला अलीगढ़ का कारोबारी राहुल गोयल 24 घंटे भी नहीं बच सका। उसने 1.29 करोड़ रुपए की चांदी की लूट होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि यह पूरी कहानी झूठी थी।

सट्टे में हुआ नुकसान और झूठी कहानी

राहुल गोयल, जो रायपुर में शिवा ट्रेडर्स नामक कंपनी चलाता है, आगरा की एक कंपनी से चांदी का जेवर लेकर उसे रायपुर में बेचता था और प्रति किलो 500 रुपए कमीशन लेता था। दिवाली के लिए उसने 200 किलो चांदी लायी थी, जिसमें से 100 किलो वापस भेज दी गई थी और 14 किलो बिक्री हो चुकी थी। बाकी 86 किलो का ऑर्डर पेडिंग था।

जुए-सट्टे में भारी नुकसान होने के बाद राहुल ने सोचा कि अगर लूट की झूठी कहानी बनाई जाए तो कंपनी को पैसे देने से बचा जा सकता है। उसने पुलिस को बताया कि, रात करीब 3 बजे दो नकाबपोश लोग उसके घर आए, उसके साथ मारपीट की और 86 किलो चांदी लूट ले गए।

See also  शासन की एडवाइजरी या संविदा कर्मचारियों की आफत

झूठ का पर्दाफाश

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना पूरी तरह झूठी थी और चांदी सुरक्षित थी। आरोपी का यह दांव उल्टा पड़ गया और अब वह झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप में फंस गया है।