Weather News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को मौसम विभाग ने राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में अब बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया।

बारसूर में 7 सेमी, बिहारपुर में 6 सेमी, जबकि कुसमी, छुरा, कशडोल, बोदारी और दौरा कोचली में 5-5 सेमी बारिश दर्ज हुई। अन्य कई स्थानों पर 3 सेमी से कम वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने नारायणपुर, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

See also  Chhattisgarh Weather Update: बस्तर से रायपुर तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

राजधानी रायपुर में भी आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।