रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी मां के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए चार दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है, ताकि वह अपने परिवार के साथ रह सकें। अनवर ढेबर की मां फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अनवर ढेबर के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें इस मुश्किल समय में अपनी मां के पास रहने की अनुमति दी जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस संवेदनशील मामले पर विचार करते हुए कहा कि ऐसे वक्त में व्यक्ति को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलना चाहिए।

कोर्ट ने चार दिन की जमानत की मंजूरी देते हुए यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल मां की तबीयत को ध्यान में रखते हुए दी गई है। जमानत अवधि समाप्त होते ही अनवर ढेबर को फिर से जेल लौटना होगा।

See also  कोरबा के ट्रांसपोर्ट दफ्तर में गोलीबारी, झारखंड के अमन गैंग से मिली धमकी