टीआरपी डेस्क। देश में दिवाली नजदीक आते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव 121,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी 1500 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं।

Gold Price Today: सोने का भाव

एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत वर्तमान में 122,205 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसमें 1094 रुपये की तेजी देखी गई। आज सोने ने 121,878 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 122,220 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

Silver Price Today: चांदी की कीमत

चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 147,449 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है, जिसमें 1667 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चांदी ने आज 146,850 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर और 147,564 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

See also  1 फरवरी से बदल जाएंगे रेलवे, ATM और रसोई गैस से जुड़े ये पांच नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर