टीआरपी डेस्क। Avocado or Banana : सुबह का नाश्ता दिन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, इसलिए इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल होने जरूरी है। नाश्ते में ऐसे खाने का सेवन करना लाभकारी होता है, जिनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल और कैल्शियम मौजूद हो। शरीर की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए, अक्सर डाइटीशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सुबह का नाश्ता संतुलित और हेल्दी होना चाहिए।
हेल्दी नाश्ते में सबसे पहले शामिल किए जाने वाला आहार फल हैं। कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है और इनमें केला और एवोकाडो सबसे ऊपर आते हैं। ये फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को ऊर्जा, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि एवोकाडो और केला कैसे फल हैं, इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है, ये दोनों फल सेहत को बेहतर रखने में कितने प्रभावी हैं।
एवोकाडो का न्यूट्रिशनल वैल्यू
100g एवोकाडो में 160 कैलोरी, 14.66g कुल वसा, 2.13g सैचुरेटेड फैट, 0 कोलेस्ट्रॉल, 7Mg सोडियम, 8.53g कार्बोहाइड्रेट, 6.7g फाइबर, 2g प्रोटीन और 485Mg पोटैशियम होता है। एवोकाडो में लगभग 80% पानी और फाइबर होता है, जिससे इसकी शुगर कम होती है। यह हेल्दी फैट, विटामिन E, K, मैग्नीशियम और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है।
एवोकाडो से मिलने वाले फायदे
एवोकाडो को वेट लॉस के लिए सबसे असरदार फल माना जाता है। ये फल लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। सुबह के नाश्ते में इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, इसके अलावा यह पूरा दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट दिल की सेहत को अच्छा बनाए रखता है। यह फल पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बढ़ाता है और शरीर को तंदुरुस्त रखने में सहायक होता है।
केले का न्यूट्रिशन वैल्यू
100g पके केले में 89 कैलोरी, 0.33g कुल वसा, 0 कोलेस्ट्रॉल, 1Mg सोडियम, 22.8g कार्बोहाइड्रेट, 2.6g फाइबर, 1.09g प्रोटीन और 358Mg पोटैशियम होता है। केले में नेचुरल शुगर यानी ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज अधिक होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
केले के फायदे
केला एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल मिलता है। ये फल सेहत के लिए अमृत साबित होता है। ये जल्दी पचता है, पोटैशियम, विटामिन B6 और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट केले के सेवन से गट हेल्थ में सुधार आता है। सुबह के नाश्ते में केला खाने से शरीर को उर्जावान रहता है।
केले और एवोकाडों में कौन बेहतर ?
एक्सपर्टस का मानना है कि जिम जाने वालों या जिन्हें शरीर में ऊर्जा जल्दी चाहिए उन्हें सुबह खाली पेट केले का सेवन करना चाहिए। केले में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसे नेचुरल शुगर होते है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। यदि आप सुबह जल्दी ऊर्जा चाहते हैं या वर्कआउट से पहले कुछ हल्का और जल्दी पचने वाला खाना चाहते हैं, तो केले बेहतर कुछ भी नहीं है।
Avocado or Banana : यदि आप पूरे दिन ऊर्जावान रहना चाहते हैं, पेट भरा रखना चाहते है और दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप एवोकाडो को नाश्ते में शामिल करें। एक्सपर्ट के मुताबिक आप दोनों फ्रूट को एक साथ खाएं तो यह हेल्दी रहने का सबसे बेहतर तरीका हो सकता है।



