सूरजपुर। CG News : सूरजपुर जिला के केरता स्थित मां महामाया शक्कर कारखाना के प्रभारी चीफ इंजीनियर को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। संविदा कर्मचारी की शिकायत पर एसीबी ने अफसर को ट्रेस किया है।

जानकारी के अनुसार, कारखाना के प्रभारी चीफ इंजीनियर सीआर नायक ने संविदा कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाए जाने के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। इस बात की शिकायत संविदा कर्मचारी ने एसीबी से की थी।

शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तयशुदा योजना केे तहत संविदा कर्मचारी चीफ इंजीनियर को उसके घर पर 50 हजार रुपए रिश्वत की रकम देने गया। जैसे ही संविदा कर्मचारी ने रकम दी, एसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने दबिश देकर चीफ इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

See also  मानव तस्करी : युवती को काम दिलाने का झांसा देकर यूपी ले जाकर 1 लाख में बेचा और जबरिया करा दी शादी

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।