भोपाल। मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर इन चीफ जीपी मेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। पुलिस महानिदेशक (लोकायुक्त) योगेश देशमुख के निर्देशन में भोपाल और नर्मदापुरम के चार ठिकानों पर छापे मारे गए। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी, सोना-चांदी और दस्तावेज जब्त किए गए।

गोपनीय सूचना पर शुरू हुई जांच

लोकायुक्त को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पता चला कि फरवरी 2024 में रिटायर हुए जीपी मेहरा ने अपने सेवा काल के दौरान भ्रष्टाचार के जरिए वैध आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की। मेहरा ने भोपाल और नर्मदापुरम में खुद और परिजनों के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदीं और निर्माण करवाया। पुलिस अधीक्षक विपुस्था ने सत्यापन के बाद धारा 13(2) और 13(1)बी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज किया।

See also  आईटी पार्क से बनेगी युवाओं की नई पहचान, युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार

चार ठिकानों पर छापेमारी

लोकायुक्त टीम ने मेहरा के भोपाल और नर्मदापुरम के निम्नलिखित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की…

1. मणीपुरम कॉलोनी, भोपाल: 8.79 लाख रुपये नकद, 50 लाख के सोने-चांदी के जेवर, 56 लाख की सावधि जमा (FD), 60 लाख का अन्य सामान और संपत्ति के दस्तावेज।

2. ओपल रेजेंसी, दाना पानी, भोपाल: 26 लाख रुपये नकद, 2.649 किलो सोना (लगभग 3.05 करोड़), 5.523 किलो चांदी (लगभग 5.93 लाख) और संपत्ति के दस्तावेज।

3. के.टी. इंडस्ट्रीज, गोविंदपुरा, भोपाल: पीवीसी पाइप फैक्ट्री में 1.25 लाख रुपये नकद, उपकरण, कच्चा माल और दस्तावेज। फैक्ट्री में रोहित मेहरा और कैलाश नायक की साझेदारी की जानकारी।

4. ग्राम सैनी, सोहागपुर, नर्मदापुरम: 17 टन शहद, कृषि भूमि, 6 ट्रैक्टर, 32 निर्माणाधीन कॉटेज, 7 निर्मित कॉटेज, 1 भवन, 2 मछली पालन केंद्र, 2 गौशालाएं, 2 तालाब, मंदिर और संपत्ति के दस्तावेज।

वाहनों और दस्तावेजों की जांच

छापे में मेहरा के परिजनों के नाम पर चार लग्जरी वाहन जिनमें फोर्ड एंडेवर, स्कोडा स्लाविया, किया सोनेट, मारुति सियाज) की जानकारी मिली। जिनकी तस्दीक जारी है। जब्त दस्तावेज, सावधि जमा, शेयर और बीमा कागजातों की जांच की जा रही है। कार्रवाई डीएसपी वीरेंद्र सिंह, आशीष भट्टाचार्य, मंजू सिंह और बी.एम. द्विवेदी की अगुवाई में जारी है।

See also  प्रदेश में एनसीईआरटी द्वारा चयनित शालाओं में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 4 दिसम्बर को