टीआरपी डेस्क। Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा से कुछ ही घंटों पहले रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नामांकन का खुला समर्थन किया है। क्रेमलिन के शीर्ष सलाहकार यूरी उशाकोव ने सरकारी समाचार एजेंसी TASS को बताया कि मॉस्को ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने के पक्ष में है। यूरी उशाकोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मॉस्को ट्रम्प के “युद्ध समाप्त करने के प्रयासों” की सराहना करता है, विशेषकर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में उनके कदमों की सराहना करता है।

Nobel Peace Prize 2025: उशाकोव ने कहा, “यदि हमसे पूछा जाए, तो हम ट्रंप का समर्थन करेंगे।” रूस ने ट्रंप की यूक्रेन युद्ध समाप्ति में भूमिका की सराहना की है, जहां उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में शिखर बैठक की थी। ट्रंप ने लंबे समय से इस पुरस्कार की महत्वाकांक्षा रखी है। जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान जैसे मुद्दों पर शांति लाने के बावजूद पुरस्कार न पा सकेंगे। इधर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि यदि ट्रंप वास्तव में यूक्रेन में युद्धविराम कराने में सफल रहते हैं, तो उनका देश भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेगा।

See also  150 से 500 किलोमीटर के बीच टारगेट दुश्मनों को तबाह कर सकती Pralay Missile, 24 घंटे में दूसरी बार सफलतापूर्वक परीक्षण

Nobel Peace Prize 2025 : नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप कर चुके हैं दावा

पिछले कुछ महीनों से ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कई बार दावा किया है कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने नार्वे के अधिकारियों से भी संपर्क किया था और सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों से इस दिशा में दबाव बढ़ाने की अपील की थी। विशेष रूप से इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते में अपनी मध्यस्थता को लेकर ट्रंप खुद को “शांति निर्माता” के रूप में पेश कर रहे हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।