टीआरपी डेस्क। Tejashwi’s Election Claim : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एलान के साथ ही सूबे की सियासत गरमा गई है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। तेजस्वी ने दावा किया है कि यदि INDI अलायन्स की सरकार बनती है, तो हर ऐसे परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिनके घर में फिलहाल कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “यह वादा नहीं, प्रण है। हम ठगने वाली राजनीति नहीं करते। जो कहते हैं, उसे निभाते हैं।” तेजस्वी ने दावा किया कि सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर अधिनियम लाकर यह योजना लागू कर दी जाएगी और 20 महीनों के भीतर हर परिवार को 1 सरकारी नौकरी भी दे दी जाएगी।

तेजस्वी ने नीतीश कुमार और भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “बीते 20 सालों में NDA ने बिहार को बेरोजगारी और पलायन का प्रदेश बना दिया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर वे मजाक कर रहे हैं। अब बिहार में रोजगार का नवजागरण होगा।”

See also  वोटर बोले पार्षद नहीं मेयर चुनेगें हम

अपनी सरकार के पिछले कार्यकाल की याद दिलाते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने 10 लाख नौकरियों का वादा किया था और उसे पूरा करके दिखाया था। नीतीश कुमार के ‘पैसा कहां से आएगा’ वाले बयान पर तंज कसते हुए तेजस्वी बोले, “हमने दिखा दिया कि इच्छा हो तो सब संभव है।”

नए नारे के साथ फूंका चुनावी बिगुल

तेजस्वी यादव ने अपनी इस घोषणा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए JDU का नया नारा “जश्न ए बिहार, हो सरकार में भागीदारी, हर युवा की हिस्सेदारी, हर घर में तेजस्वी देगा नौकरी सरकारी” भी पेश किया।

राजनीतिक हलकों में तेजस्वी की यह घोषणा ‘सुपर पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक’ मानी जा रही है, जिसने NDA के खेमे में हलचल तेज करदी है। जहां RJD समर्थक इसे ‘आर्थिक न्याय की लड़ाई’ बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे ‘सपनों का जाल’ करार दे रहे हैं।

Tejashwi’s Election Claim : अब सवाल यह है कि क्या तेजस्वी का ‘हर घर नौकरी’ वादा बिहार की राजनीति का समीकरण बदलेगा ? या यह भी एक और चुनावी शिगूफा साबित होगा ?

See also  छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम, रायपुर समेत इन 14 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी