बलौदाबाजार। Job Alerts : जिले के युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा अवसर हैं। दरअसल रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा 13 से 16 अक्टूबर 2025 तक चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर में संचालित होगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों के लिए 8वीं से स्नातक तक शिक्षित उम्मीदवार, आयु सीमा 20 से 40 वर्ष, और वेतन 10,000 से 14,500 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। असिस्टेंट सुपरवाइजर के 10 पदों के लिए 10वीं से स्नातक योग्यता, एक वर्ष का अनुभव और 11,000 से 15,000 रुपये तक वेतन तय किया गया है।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 18 पदों के लिए स्नातक अथवा स्नातकोत्तर योग्यता, दो वर्ष का अनुभव और 14,000 से 16,000 रुपये तक वेतन देय होगा। वहीं, एजेंट के 54 पदों के लिए 12वीं से स्नातक योग्यता तथा 25 से 50 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित हैं। इन पदों का वेतन कमीशन आधारित रहेगा।

See also  CGPSC Toppers: नीरनिधि नंदेहा ने किया टॉप, अफसर पति-पत्नी भी हुए डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित

वर्किंग पार्टनर के 20 पद और मार्केटिंग के 4 पदों के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर योग्यता तथा न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। मार्केटिंग पदों पर 15,000 से 35,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। सभी पदों का कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग और छत्तीसगढ़ के अन्य जिले होंगे।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो सहित स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 07727-299443 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।