टीआरपी। passing house plans : रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने निर्देश दिया है कि नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन देने वालों को परेशानी न उठानी पड़ें। आम जनता को घुमाना-फिराना बंद किया जाए और तय समय सीमा के भीतर नक्शा पास किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो नगर निवेश विभाग के इंजीनियर जवाबदेह होंगे।


महापौर ने कहा है कि नगर निगम अभियंता विशेष ध्यान रखें कि तय समय सीमा के भीतर नक्शे पास हो जाएं। सभी पंजीकृत आर्टिटेक्ट औऱ नागरिकों को जानकारी दे देवें कि आवेदन के साथ एक बार में सभी आवश्यक दस्तावेज आवेदन में लगाकर नक्शा पास करवाने आवेदन देवें, ताकि इसमें कदापि विलम्ब ना होने पाए। साथ ही टाटीबंध से तेलीबांधा तक मार्ग विभाजक को नो फ्लैक्स स्ट्रीट घोषित करने के निर्देश दिए हैं। नो वेंडिंग जोन क्षेत्रों को अभियान चलाकर कब्जामुक्त करवाने, सभी जोनों में नए वेंडिंग जोन विकसित करने, सभी जोनों में अवैध निर्माणों, अवैध प्लाटिंग पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

See also  लॉकडाउनः नई गाइडलाइन्स के अनुसार 20 अप्रैल से किस-किस काम के लिए होगी छूट, जानिए कौन-कौन से सेक्टर हैं


बैठक में नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा, अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश पी. नायडू, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, एनयूएलएम मिशन मैनेजर सुषमा मिश्रा, कोमल भटनागर सहित जोन कमिश्नर आदि शामिल हुए।