टीआरपी।Today Horoscope : हिंदू संवत्सर के कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि की युति 12 अक्टूबर 2025 को बन रही है। रविवार को रवि योग का संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन मृगशीर्ष नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, वरीयान योग, परिघ योग, वणिज करण और विष्टि करण योग का संयोग है। सूर्य और चंद्रमा शुभ योग बना रहे हैं। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में गुरु के साथ होने से गजकेसरी योग भी है। रविवार को सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। आइये, जानते है सूर्य के प्रभाव से किन पांच राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।
मेष राशि
दिन भाग्यशाली रहेगा। लाभ के साथ सम्मान भी होगा। वाहन, बिजली से संबंधित कार्य करने वालों को विशेष लाभ होगा। मित्र से सहयोग मिलेगा। निवेश करना लाभदायी होगा। करीबी रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली छाएगी। रविवार के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
पारिवारिक जीवन में उत्साह छाएगा। पुराना अधूरा कार्य पूरा होने से खुशी होगी। परिवार के सदस्यों और खासकर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। नए व्यवसाय में भी हाथ आजमा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करने से लाभ होगा।
सिंह राशि
नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी। नया व्यापार शुरू करने में रुचि बढ़ेगी। करियर के लिए यह अच्छा होगा। आर्थिक लाभ होगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। मित्र और परिजनों का सहयोग मिलेगा। रूका हुआ कार्य पूरा होगा।
नया कार्य शुरू करना चाहते हों तो दिन शुभ है। सफलता का योग है। बुजुर्ग अथवा उच्चाधिकारी के मार्गदर्शन से प्रेरित होंगे। प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। हनुमान को तुलसी पत्तों की माला अर्पित करना चाहिए।
तुला राशि
करियर की दिशा में दिन शुभदायी है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठजनों की सलाह से कार्य करना लाभदायी होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूर्व में किए गए कार्य से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। समस्या का समाधान होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से सुख, शांति का वास होगा। जीवनसाथी से सलाह लेकर कार्य करने से सफलता मिलेगी। गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।
कुंभ राशि
पूरा दिन शुभ है। नए कार्य के होने से प्रसन्नता मिलेगी। अप्रत्याशित रूप से लाभ का संयोग है। करीबी रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। मित्र से मुलाकात होने पर खुशी होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग है। सामाजिक कार्याें में रुचि बढ़ेगी। मान सम्मान मिलेगा। बहुत दिनों से रूका कार्य पूरा होगा। मकान बनवाने की शुरुआत होगी। निवेश करना भविष्य के लिए लाभदायी होगा। गायत्री और सूर्य मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।


