CG News: गरियाबंद। राजस्थान में जिन बच्चों की मौत कफ सिरप पीने से हुई थी, वैसा ही नकली Besto-Cof सिरप छत्तीसगढ़ के राजिम के एक मेडिकल स्टोर में बिक रहा था। जब लैब जांच में यह सिरप नकली पाया गया, तो खाद्य एवं औषधि विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
CG News: जानकारी के अनुसार औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि राजिम का कुलेश्वरनाथ मेडिकल स्टोर एक्सपायरी दवाओं पर नया लेबल लगाकर बेच रहा है। 21 जुलाई को जब ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ध्रुव के नेतृत्व में छापा मारा गया, तो वहां से नशीली गोलियां और कई अनियमित चीज़ें बरामद हुईं। उसी समय स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
CG News: छापे के दौरान जब्त किए गए Besto-Cof सिरप को जांच के लिए लैब भेजा गया था। 11 अक्टूबर को आई रिपोर्ट में पता चला कि सिरप में जो दवा होनी चाहिए थी, वह मानक के अनुसार नहीं थी और उसकी मात्रा भी काफी कम पाई गई। यह वही दवा है, जिससे राजस्थान में बच्चों की मौतें हुई थी।
CG News: दवा खरीद के बिल भी निकले फर्जी
मेडिकल स्टोर संचालक सीताराम साहू ने अधिकारियों को बताया कि उसने ये सिरप रायपुर की KPS फर्म से खरीदी थी और एक बिल भी दिखाया। लेकिन जांच में पता चला कि वो बिल दूसरी दवा का था। यानी बिल फर्जी था। इस पर KPS फर्म ने खुद राजिम मेडिकल संचालक के खिलाफ रायपुर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करा दिया है। औषधि प्रशासन विभाग ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि नकली कफ सिरप कहां से लाया गया था।


