रायपुर। देश भर में त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रायपुर, बिलासपुर से जाने वाली ट्रेनें रोजाना पैक चल रही हैं, खासकर नवरात्रि-दशहरा और अब दिवाली के लिए। ऐसे में स्लीपर और एसी डिब्बों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह रात में सफर करता है और महिलाओं को विशेष रूप से निशाना बनाता है।

इस बीच चोरी की घटनाओं में कई बड़े मामले सामने आए हैं। इन बढ़ती घटनाओं के बाद जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे कीमती सामान खुद संभालें, अंजान लोगों से ज्यादा बातचीत न करें और कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत जवानों को सूचना दें।

रायपुर स्टेशन पर त्योहार के समय रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। भीड़ और वेटिंग टिकट के चलते यात्रियों का सामान इधर-उधर होता है, जिससे चोर आसानी से काम कर जाते हैं। जवानों की लगातार गश्त न होने से चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

See also  CG Transfer Breaking: रायपुर के 9 तहसीलदारों का तबादला, देखें किसे कहां मिला प्रभार