टीआरपी डेस्क। Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में मंथन का दौर जारी है। सबसे पहले जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। वहीं भाजपा भी 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इसी क्रम में विपक्षी गठबंधन में शामिल भाकपा माले (CPI-ML) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम को दीघा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

18 सीटों के नाम और उम्मीदवार

1. तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी
2. अगिआंव SC (195) – शिवप्रकाश रंजन
3. आरा (194)  – कयामुद्दीन अंसारी
4. डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
5. काराकाट (213) – अरुण सिंह
6. अरवल (214) – महानंद सिंह
7. घोषी – (217) रामबली सिंह यादव
8. पालीगंज (190) – संदीप सौरभ
9. फुलवारी (188) – गोपाल रविदास
10. दीघा -(181) दिव्या गौतम
11. दरौली – (107) सत्यदेव राम
12. जिरादेई – (106) अमरजीत कुशवाहा
13. दरौंदा – (109) अमरनाथ यादव
14. भोरे -(103) जितेंद्र पासवान
15. सिकटा – (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
16. वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह
17. कल्याणपुर – (131) रंजीत राम
18. बलरामपुर -(65) महबूब आलम

See also  यहां नवजात बच्चे को सीने से भी नहीं लगा पाई थी मां,कोरोना वायरस ने ली जान

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।