टीआरपी डेस्क। Bihar Election : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पहली सूची में BJP ने ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। वहीं पहली सूची में दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का भी नाम सामने आया है।

पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव दानापुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सिवान से मंगल पांडेय, हाजीपुर से अवधेश सिंह, बांकीपुर से नितिन नबीन, हिसुआ से अनिल सिंह, पातेपुर से लखिंद्र पासवान, औरंगाबाद से त्रिविक्रम नारायण सिंह और छातापुर से नीरज बबलू को चुनावी रण में उतारा गया है।

See also  आसमान छू रहे सोने के दाम, अक्षय तृतीया से पहले 1.50 लाख के पार निकला भाव