टीआरपी डेस्क। Gold-Silver Price : वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, फेडरल रिज़र्व की संभावित ब्याज दर कटौती, अमेरिका-चीन तनाव और मध्य पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है। इस वैश्विक प्रभाव का सीधा असर भारत के सराफा बाजारों में भी देखने को मिल रहा है।

भारत में सोना ₹1,27,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,58,000 प्रति किलो के स्तर को पार कर चुका है, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है, लेकिन परंपरागत सराफा व्यापारियों के बीच चिंता भी गहराई हुई है।

स्थानीय व्यापारियों को दोहरी मार

कीमतों में आए तेज उछाल ने पारंपरिक व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर त्योहारी मांग के कारण बाजार में खरीदारी है, लेकिन दूसरी ओर बड़ी कंपनियों के ऑनलाइन और थोक व्यापार के कारण स्थानीय व्यापारियों पर दबाव बढ़ रहा है।

ग्राहक भी परेशान

त्योहारी सीजन में आमतौर पर लोग सोना-चांदी खरीदते हैं, लेकिन इस बार सोना-चांदी के बढ़ते दामों में ग्राहकों की हिम्मत को भी तोड़ दिया है। मध्यमवर्गीय परिवारों की स्थिति तो ये है कि वे सोना लेने के बारे में वितार भी नहीं कर रहे हैं।

See also  हसदेव के मुद्दे पर आप की दिल्ली में प्रेस वार्ता : जंगलों की कटाई और आंदोलन पर कार्रवाई की निंदा, विनाश पर रोक लगाने की मांग

Gold-Silver Price : जहां एक ओर यह तेजी निवेशकों के लिए अवसर बन सकती है, वहीं पारंपरिक बाजारों में यह छोटे व्यापारियों के लिए संघर्ष का दौर है।