टीआरपी डेस्क। Election : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की उम्मीदवार सूची जारी करने के बाद अब चार राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
सूची के अनुसार, भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा क्षेत्र से आगा सैयद मोहसिन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि नगरोटा सीट से देवयानी राणा को मैदान में उतारा गया है। झारखंड की घाटशिला (एसटी) सुरक्षित सीट से बाबूलाल सोरेन भाजपा प्रत्याशी होंगे।
इसके अलावा, ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से जय ढोलकिया और तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से लंकाला दीपक रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।




