टीआरपी। Today Horoscope : हिंदू पंचांग के कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमीं तिथि 16 अक्टूबर को पड़ रही है। पिछले दिनों 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर मंगल ग्रह ने स्वाति नक्षत्र से विशाखा नक्षत्र में प्रवेश किया है। 16 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 08 मिनट पर बुध ग्रह भी इस नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दिन विशाखा नक्षत्र में मंगल और बुध की युति है। मंगल, बुध के प्रभाव से मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इनके अलावा अन्य राशि के जातकों को किन समस्याओं से जूझना पड़ेगा। आइये, जानते हैं कैसा रहेगा राशिफल।

मेष राशि

आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। व्यवसायी और नौकरी में उच्च पद कार्यरत लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। काफी दिनों से रूके कार्य पूरे होंगे। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कोई भी कार्य सोचसमझकर करें, जल्दबाजी का निर्णय नुकसानदायी होगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। खर्च बढ़ने के साथ आय में वृद्धि होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदाी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

See also  Navratri 1st Day 2022: आज माँ शैलपुत्री की पूजा से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त व भोग

वृषभ राशि

खुशीभरे माहौल से मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। रूके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में सफला मिलेगी।

मिथुन राशि

अपने आपको बदलने का प्रयास करें। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि
रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्टता के कारण प्रशंसा मिलेगी। यात्रा का संयोग बन रहा है। वरिष्ठजनों के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।


सिंह राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्य पूरे होंगे। नई नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए सही समय है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। अपने आप पर भरोसा रखें और दूसरों की आलोचना करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी को उधार न दें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में प्रगति होगी।

See also  अब फोन से 288 गंभीर बीमारियां का लगा सकेंगे पता, Google ला रहा AI बेस्ड हेल्थ टूल, जानिए इस्तेमाल की प्रक्रिया

धनु राशि

व्यवसाय में लाभ होगा और सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी, निवेश में लाभ होगा। अपनी बात को दूसरों के सामने रखने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ विश्वास भी जमेगा। परिवार से मधुर समाचार मिलेंगे।
बचत करना शुरू करें ताकि भविष्य में आर्थिक निर्भरता बनीं रहे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। मित्रों के साथ हंसी खुशी का पल गुजारें।

कन्या राशि

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा वर्ग की प्रगति होगी। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। लक्ष्यों का निर्धारण करके प्रयास करें, सफलता का योग है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

वृश्चिक राशि

किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। आमदनी कम होने और खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ पैसों को लेकर मतभेद हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय, हयात व ताज जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल समूहों में मिलेगा कार्य करने का मौका

मकर राशि

अपने आपको बदलने का प्रयास करें। जैसे हैं, वैसे ही न रहें, दूसरों के अनुकूल बदलाव लाने का प्रयास करें। मित्रों और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नौकरी, व्यवसाय में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में प्रगति होने में रूकावट आ सकती है। भविष्य के लिए बचत करने की योजना बनाएं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा।

मीन राशि

जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद समाप्त होने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नौकरी, व्यवसाय में लाभ का संयोग बन रहा है। नई नौकरी की दिशा में किया जा रहा प्रयास सफल होगा। सकारात्मक सोच रखते हुए कोशिश करते रहें। सफलता मिलेगी।