stock market: नई दिल्ली/मुंबई। शेयर बाजार में इस बार निवेशकों के लिए त्योहारों का हफ्ता खास रहने वाला है, क्योंकि बाजार में लंबा वीकेंड आने वाला है। दरअसल 18 और 19 अक्टूबर (शनिवार-रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि 20 अक्टूबर को शेयर मार्केट में कामकाज होगा।
stock market: 21 अक्टूबर को दिवाली और लक्ष्मी पूजा के मौके पर बाजार बंद रहेंगे। इसके बाद 22 अक्टूबर को बलिप्रतिपदा के कारण भी ट्रेडिंग नहीं होगी। अगला कारोबारी दिन 23 अक्टूबर, बुधवार को होगा। इस बीच, 21 अक्टूबर को निवेशक एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में हिस्सा ले सकेंगे, जो दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा।
stock market: मुहूर्त ट्रेडिंग का समय
1.हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा लेकिन समय में बदलाव है।
2.यह खास सेशन 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा।
3.इक्विटी, फ्यूचर्स-ऑप्शंस, करेंसी, कमोडिटी और सिक्योरिटीज लेंडिंग-बॉरोइंग (SLB) में ट्रेडिंग होगी।
4.सेशन के बाद 2:55 बजे तक ट्रेड में बदलाव की अनुमति होगी।
stock market: इस बार शाम में नहीं, दोपहर में ट्रेडिंग
पिछले कुछ वर्षों से मुहूर्त ट्रेडिंग शाम के समय होती आई है लेकिन इस बार यह दोपहर में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, बाजार 18 अक्टूबर (शनिवार) को धनतेरस और 19 अक्टूबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के चलते भी बंद रहेंगे।


