टीआरपी डेस्क। Transfer News : सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने 3 तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह को भोथिया से डभरा, तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को जैजैपुर से भोथिया, तहसीलदार संजय मिंज को डभरा से जैजैपुर भेजा गया है। वही अपर कलेक्टर डभरा, बालेश्वर राम को जिला कार्यालय सक्ती, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप को जिला कार्यालय सक्ती से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी डभरा का दायित्व दिया गया है।

See also  CG News : मुख्यमंत्री साय ने राम रथ को झंडी दिखाकर अयोध्या भेजा मनोकामना संदेश