टीआरपी डेस्क। Rama Ekadashi and Tula Sankranti : आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जा रहा है। रमा एकादशी और तुला संक्रांति का संयोग बन रहा है, जो जीवन में पुण्य, समृद्धि और सुख-शांति बढ़ाने वाला है। यह अवसर कई वर्षों बाद आया है, जब भगवान विष्णु की प्रिय एकादशी तिथि के साथ सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत रखने से सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना, तुलसी पूजन और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। तुला संक्रांति के दिन सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे संतुलन, व्यापारिक वृद्धि और आर्थिक स्थिरता के योग बनते हैं।
ज्योतिषाचारियों के अनुसार, आज स्नान, दान और ध्यान करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और धनलाभ के अवसर बढ़ते हैं। विशेष रूप से तिल, गुड़, वस्त्र और अन्न का दान अत्यंत फलदायी माना गया है। आर्थिक या पारिवारिक तनाव का सामना कर रहे लोग आज भगवान विष्णु और सूर्य देव की आराधना कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह दिव्य संयोग न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि जीवन में संतुलन और सफलता का संकेत भी देता है।



