टीआरपी डेस्क। राजधानी दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। यह वही इमारत है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। अपार्टमेंट संसद भवन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर मिली थी। सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आसपास का क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

घटनास्थल से मिली तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि पुलिस लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगी हुई है और बड़ी संख्या में लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर एकत्रित हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल करने के बाद भी वे देरी से पहुंचे, जिससे नुकसान बढ़ा।

See also  Breaking: Corona Vaccine रखने के लिए सरकार ने शुरू की कोल्ड स्टोरेज की तलाश, स्विगी-जोमैटो की ली जाएगी मदद

आग लगने के समय उनके घर में बेटी की शादी के लिए रखे गहने और अन्य कीमती सामान थे, जो कि, आग में नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि आग लगने से उनकी बेटी भी झुलस गई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आशंका है कि पास में बच्चे पटाखे जला रहे थे, जिससे आग भड़क उठी। हालांकि, आग लगने के कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।