टीआरपी। Sale of meat and mutton banned on Mahavir Nirvana Day : जैन धर्म के तीर्थंकर महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस कार्तिक अमावस्या पर 21 अक्टूबर को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस मटन की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। महापौर मीनल चौबे ने निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए और कठोर कार्रवाई की जाए।

महापौर के निर्देश पर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने संबंधित जोन क्षेत्रों में मांस मटन की दुकानों निरंतर पर्यवेक्षण करेंगे।

See also  बड़ी खबरः अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल 1660 मतों से आगे