IND vs AUS 2nd ODI: दूसरे वनडे के लिए एडिलेड पहुंची भारतीय टीम, रोहित-कोहली का हुआ भव्य स्वागत, जानें कब खेला जाएगा मैच

IND vs AUS 2nd ODI: मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लिए पर्थ से एडिलेड पहुंच गई है। तीन मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे चल रहा है और अब टीम की नजरें एडिलेड में जीत दर्ज कर बराबरी करने पर होंगी। दिवाली के मौके पर भारतीय टीम के आगमन पर एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैंस जुटे और खास तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का भव्य स्वागत किया।

IND vs AUS 2nd ODI: रोहित और कोहली ने हाल ही में सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। 19 अक्तूबर को खेले गए पहले वनडे में दोनों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। रोहित ने 8 रन बनाए, जबकि कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। इसके बावजूद एडिलेड में फैंस ने दोनों दिग्गजों को देखकर खुशी जाहिर की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

IND vs AUS 2nd ODI: कब और कहां होगा दूसरा वनडे मैच

See also  Aadi Mahotsav : पीएम मोदी ने 'आदि महोत्सव' का किया उद्घाटन, कहा-मैंने आदिवासी समाज के परंपराओं को करीब से देखा…

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार ये मैच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसका टॉस 8:30 बजे होगा। इस सीरीज को अगर भारत को जीतना है और जीवित बनाए रखना है तो उसे हर हाल में ये मैच जीतना होगा।

IND vs AUS 2nd ODI: भारत की प्लेइंग-11 में होगा एक बदलाव

इसके लिए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर अपनी प्लेइंग-11 में एक अहम बदलाव कर सकते हैं। इस मुकाबले के लिए टीम के एकमात्र प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव को जगह दी जा सकती है। उन्होंने टीम में ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया जा सकता है।