टीआरपी डेस्क। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े चुनावी ऐलान किए। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की, उनकी सरकार बनने पर सभी संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने पहले भी चुनावी वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के 20 महीने के भीतर प्रत्येक परिवार में सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को पहले 10 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए गए थे, जिसे उनकी सरकार वापस कराएगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार से गुस्से में है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध ने जनता को परेशान किया है और उनकी योजनाओं की नकल की गई है। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब चुनाव प्रचार का समय है। उनका कहना है कि बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है और बेरोजगारी एवं महंगाई से त्रस्त है।

See also  कोरोना मेडिसिन: भारत ने मॉरिशस और सेशेल्स को पहुंचाई दवा, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की बढ़ी मांग