सुकमा। सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने से एक कमरा पूरी तरह से राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।

स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने के लिए अपनी ओर से प्रयास में जुट गए। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

See also  बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में हो सकती है 30% की कटौती