टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने बुधवार को 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद की गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी विभिन्न जिलों में वाहन चालकों से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाई दिए।
चित्रकूट, बांदा और कौशाम्बी के पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
प्रारंभिक जांच के बाद चित्रकूट, बांदा और कौशाम्बी जिलों के पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। निलंबित कर्मचारियों में एक इंस्पेक्टर, एक महिला सब-इंस्पेक्टर, चार सब-इंस्पेक्टर और पांच कांस्टेबल शामिल हैं।
चित्रकूट में भरतकूप, पहाड़ी और राजापुर थानों के तीन थाना प्रभारी, एक निरीक्षक, दो उप-निरीक्षक और तीन सिपाही निलंबित किए गए हैं।
बांदा में बदौसा के उप-निरीक्षक स्तर के थाना प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित किया गया है।
कौशाम्बी में महेवाघाट के उप-निरीक्षक स्तर के थाना प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित किया गया।



