स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs AUS 2nd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 265 रन का टारगेट रखा था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, जबकि कोनोली 61 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल ओवन ने 36, मैट रेनशॉ ने 30, ट्रेविस हेड ने 28, मिचेल मार्श ने 11, कैरी ने 9, मिचेल स्टार्क ने 4 और जेवियर बार्टलेट ने 3 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट मिले।

इससे पहले भारत की ओर से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अच्छी परियां खेली। रोहित 73 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अय्यर ने 61रनों का योगदान दिया। दोनों की बदौलत टीम ने फाइटिंग स्कोर खड़ा किया, लेकिन जीत नहीं मिल पाई। तीसरा और आख़िरी वनडे 25 अक्तूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

See also  माना में मर्डर: बढ़ई के साथी ने कुदाली मार कर दी हत्या

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।