टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश में आधी रात को राज्य के सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। जारी आदेश के अनुसार एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं।

सीनियर आईपीएस राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता, केपी व्यंकटेश्वर राव और इरशाद वली के पदों में बदलाव किया गया है। एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू और शिकायत व मानव अधिकार पीएचक्यू (अतिरिक्त प्रभार) राजाबाबू सिंह को एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे एडीजी शिकायत और मानव अधिकार का प्रभार वापस लिया गया। आईजी एसएएफ पीएचक्यू इरशाद वली को आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार, शिकायत पीएचक्यू के साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैनुअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू, चैत्रा एन आईजी शिकायत और मानव अधिकार को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू, जबकि कुमार सौरभ आईजी आजाक पीएचक्यू को आईजी एसआईएसएफ और आजाक आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

See also  जनजातीय वर्ग के युवाओं को स्व-रोजगार एवं वित्त पोषण के रूप में 43.39 करोड़ रूपये वितरित