रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत विभिन्न जिलों में कार्यरत संविदा जिला समन्वयक और सहायक जिला समन्वयकों का युक्तिकरण करते हुए नई पदस्थापनाएं जारी की हैं। पंचायत विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों का स्थानांतरण एक जिले से दूसरे जिले में किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, आदर्श श्रीवास्तव को जिला समन्वयक के रूप में उप संचालक पंचायत कार्यालय बलौदाबाजार से स्थानांतरित कर उप संचालक पंचायत जिला बिलासपुर भेजा गया है। वहीं टेकसिंह साहू को सहायक जिला समन्वयक के रूप में सरगुजा से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थानांतरित किया गया है।

देखें लिस्ट-

See also  CG BREAKING: पर्यावास भवन के दफ्तर में ED की रेड,छत्तीसगढ़ में लगातार छापेमारी जारी