टीआरपी डेस्क। Bihar Statement Politics : अलीनगर में BJP उम्मीदवार मैथिली ठाकुर के चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बांसडीह विधायक केतकी सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रचार सभा के दौरान केतकी सिंह ने अपने हाथ में मिथिला की पारंपरिक पाग उठाकर कहा कि यह सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि असली सम्मान मैथिली ठाकुर को जाता है।

विधायक ने कहा, मिथिला की धरती पर अगर कोई सम्मान का प्रतीक है तो वह मैथिली ठाकुर हैं, उन्होंने मिथिला की परंपरा और संस्कृति का असली प्रतिनिधित्व करने वाली बेटियों का उदाहरण पेश किया।

इस बयान के बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोग इसे मैथिली ठाकुर के समर्थन में सराहना मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे मिथिला की पारंपरिक विरासत के अनादर के रूप में देख रहे हैं।

See also  Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत? दूर करें तारीख का भ्रम और जानें पारण का सही समय

वीडियो वायरल होनो के बाद केतकी सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि पाग का सम्मान उनके दिल में है और उनका उद्देश्य इसे अपमानित करना नहीं था। उन्होंने कहा, जैसे हम पाग का सम्मान करते हैं, वैसे ही समाज की हर बेटी का भी सम्मान होना चाहिए। मैथिली ठाकुर भी मिथिला की बेटी हैं और उनका उतना ही सम्मान होना चाहिए।

Bihar Statement Politics : विधायक ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे छोटे-छोटे बयानों को लेकर राजनीति कर रहे हैं। हम क्षत्रिय हैं और ब्राह्मण हमारे लिए पूजनीय हैं, उनका हम सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं। यह बयान और वीडियो अब चुनावी चर्चा का विषय बन गया है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर पर नजर रखी जा रही है।