टीआरपी डेस्क। Taiwan-China Clash : चीन और ताइवान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। ताइवान के समुद्री क्षेत्रों से लेकर हवाई सीमाओं तक चीनी लड़ाकू विमान और नौसैनिक जहाजों की मौजूदगी देखी जा रही है। इसी क्रम में ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) ने अपने जलक्षेत्र के पास 3 चीनी सैन्य विमानों की उड़ानों और 4 चीनी नौसेना के जहाजों की गतिविधियों का पता लगाया। इनमें से 1 विमान ने मध्य रेखा को पार करते हुए ताइवान के उत्तरी हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश कर लिया।

X पर जारी एक पोस्ट में MND ने बताया कि “सुबह 6 बजे (UTC+8) तक ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 3 विमानों की उड़ानें और 4 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के जहाजों की उपस्थिति दर्ज की गई। इनमें 1 उड़ान ने मध्य रेखा पार की और उत्तरी ADIZ में दाखिल हो गई। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी उपाय कर रहे हैं।

See also  यात्री गण कृृपा ध्‍यान दें: 1 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 74 ट्रेनों का समय बदला, यहां जानें टाइम टेबल
https://twitter.com/MoNDefense/status/1981526056369631684

यह घुसपैठ चीन के ताइवान पर निरंतर सैन्य दबाव की रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है, जहां बीजिंग ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा घोषित करता है। ये लगातार होने वाली हवाई और समुद्री अतिक्रमण ताइवान-चीन संबंधों में उभरते तनाव को रेखांकित कर रहा है।

Taiwan-China Clash : ये दोनों ही देश सालों से भू-राजनीतिक विवादों से जूझ रहे हैं। उधर, चीन की परमाणु क्षमताओं में हो रही तेज प्रगति और विविधीकरण ने चिंताएं और बढ़ा दी हैं कि यदि पश्चिमी राष्ट्र ताइवान विवाद में हस्तक्षेप करते हैं, तो बीजिंग उनके खिलाफ ‘परमाणु धमकी’ या यहां तक कि पूर्ण परमाणु युद्ध का सहारा ले सकता है।