टीआरपी। the mayor is furious at the officials : राजधानी में मोती बाग के समीप स्थित दरगाह में बाबा के उर्स पाक पर मनाए जाने वाले सबसे बड़े आयोजन के खत्म होने के बाद भी बाबा की मजार के चारों ओर गंदगी फैलने और सड़क पर लगी दुकानों को नहीं हटाने पर महापौर ने नाराजगी जताई है। साथ ही दीपावली पर्व के समापन के पश्चात भी विविध मोहल्लों, चौक, चौराहों पर गंदगी देख जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई है।
रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने दीपावली पश्चात शहर में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शास्त्री बाजार क्षेत्र और अन्य स्थानों में कचरा और गंदगी फैली देखी। इसे लेकर महापौर ने संबंधित जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की।
इसी तरह मोतीबाग के सामने मुख्य मार्ग पर उर्स आयोजन की समाप्ति के पश्चात भी सड़क पर लगाई गई अस्थायी दुकानों को से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल सड़क सीमा से दुकानें हटाने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया।



