जगदलपुर। बस्तर संभाग के दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का लाल कालिन पर मुख्यधारा में स्वागत किया जा रहा है, जबकि जो नक्सली स्वयं नहीं आएंगे, उनके खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज कार्रवाई जारी रहेगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान में किसी को भी विश्राम की अनुमति नहीं होगी और फिर से सघन ऑपरेशन लॉन्च किए जाएंगे। जवानों की ताकत और तैयारियों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बीजापुर और सुकमा के दौरे के दौरान उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं से मुलाकात की और शासन द्वारा उनके पुनर्वास एवं रोजगारमुखी कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जगदलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि नक्सलियों के खिलाफ सख्ती के साथ-साथ पुनर्वास पर भी जोर दिया जा रहा है।

See also  ऑटिज्म के इस भारतीय छात्र  को नहीं मिल स्कूल में दाखिला, अब मिल रही है सराहना